Delhi Double Murder: 'दोनों लहुलूहान पड़े हैं, जल्दी चलो', थाने में पीड़ित परिवार की गुहार लगाते वीडियो वायरल
दक्षिण-पूर्व जिले के गोविंदपुरी थाना इलाके में मां शारदा साहू और बेटा खुशहाल की हत्या मामले से जुड़ी एक वीडियो शुक्रवार को तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा कि पीड़ित विष्णु साहू (शारदा के पति ) की बहन व अन्य परिजन गोविंदपुरी थाने में पुलिसकर्मियों से मदद की गुहार लगा रहे हैं कि घर में महिला व उसके बेटे लहुलूहान पड़े हैं जल्दी चलो। यहां पर पुलिसकर्मियों जल्दी जाने की बजाय बहस करने लग जाते हैं। परिजन बार-बार रोते हुए गुहार लगाते दिख रहे हैं। काफी देर बाद पुलिसकर्मी में इंसानियत जागती है और वह घटनास्थल की ओर रवाना होते हैं। विष्णु साहू के भाई दिनेश ने बताया कि विष्णु रात को घर आया तो उसने शारदा व खुशहाल को लहुलूहान पड़े देखा। उसने गली नंबर 10 में रहने वाली बहन गुड़िया को बताया। गुड़िया व अन्य परिजनों ने 100 नंबर पर फोन किया, मगर फोन लगा नहीं। इसके बाद गुड़िया भागते हुए गोविंदपुरी के मेन रोड रविदास मार्ग पर गई। यहां पर उसे पीसीआर वैन मिली। मगर पीसीआर कर्मी मौके पर नहीं आए। इसके बाद पीड़ित परिवार के सदस्य गोविंदपुरी थाने में गए। यहां की वीडियो शुक्रवार को दिनभर वायरल होती रही।
#CityStates #Delhi #DelhiMurder #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 23, 2026, 15:12 IST
Delhi Double Murder: 'दोनों लहुलूहान पड़े हैं, जल्दी चलो', थाने में पीड़ित परिवार की गुहार लगाते वीडियो वायरल #CityStates #Delhi #DelhiMurder #VaranasiLiveNews
