Una: अब करतोली तक दौड़ेगी दिल्ली-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस ट्रेन, सेवा के विस्तार को मिली मंजूरी
दिल्ली-दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन तक चलने वाली दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन अब पंजाब के करतोली रेलवे स्टेशन तक चलेगी। इस ट्रेन के करतोली तक विस्तार की मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा अंबाला-करतोली के बीच नई ट्रेन सेवा को शुरू करने की मंजूरी रेलवे बोर्ड ने दे दी है। अंबाला रेलवे मंडल ने दोनों ट्रेनों की समयसारिणी भी तय कर दी है। जल्द ही रेलवे विभाग की ओर से नई ट्रेनों के संचालन की अधिसूचना जारी की जाएगी। रेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार नई ट्रेन संख्या 14501/14502 अंबाला सिटी-करतोली एक्सप्रेस प्रतिदिन चलेगी।
#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #UnaTrain #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 09, 2026, 21:56 IST
Una: अब करतोली तक दौड़ेगी दिल्ली-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस ट्रेन, सेवा के विस्तार को मिली मंजूरी #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #UnaTrain #VaranasiLiveNews
