Bihar: उड़ान के बीच बदला रूट! दिल्ली-दरभंगा स्पाइसजेट फ्लाइट वापस लौटी; ऑपरेशनल कारणों से उड़ान रद्द
दिल्ली से दरभंगा आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 602 को मंगलवार को उड़ान के दौरान बीच रास्ते से वापस दिल्ली एयरपोर्ट डायवर्ट कर सुरक्षित उतार लिया गया। विमान के अचानक लौटने से यात्रियों में कुछ देर के लिए चिंता और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में एयरलाइन ने ऑपरेशनल कारणों का हवाला देते हुए इस उड़ान को रद्द कर दिया। स्पाइसजेट के अधिकारियों के अनुसार, फ्लाइट SG 602 को तकनीकी नहीं बल्कि ऑपरेशनल कारणों से दिल्ली वापस लाया गया। कंपनी ने यात्रियों को सूचित किया है कि यही विमान अब बुधवार को दरभंगा के लिए उड़ान भरेगा। इधर, दिल्ली से दरभंगा आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट QP 1405 भी मंगलवार को निर्धारित समय पर संचालित नहीं हो सकी। हालांकि एयरलाइन ने उड़ान रद्द होने की जानकारी पहले ही यात्रियों को दे दी थी। इससे दिल्ली जाने और आने वाले यात्रियों को समय रहते अपनी यात्रा की वैकल्पिक व्यवस्था करने का अवसर मिल गया। दरभंगा एयरपोर्ट पर अन्य उड़ानों का संचालन सामान्य रहा मंगलवार को दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए कुल 10 उड़ानों का संचालन किया गया। मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 115 निर्धारित समय सुबह 10:15 बजे के बजाय 10:30 बजे पहुंची। बेंगलुरु से आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट QP 1513 तय समय से आठ मिनट पहले दोपहर 11:57 बजे पहुंच गई। हैदराबाद से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 537 निर्धारित समय दोपहर 2:10 बजे पहुंची। दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 360 तय समय से 12 मिनट पहले दोपहर 2:48 बजे दरभंगा पहुंच गई। वहीं, दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 495 निर्धारित समय 3:20 बजे के बजाय 3:30 बजे पहुंची। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, अन्य सभी निर्धारित उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से हुआ और यात्रियों को किसी बड़ी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
#CityStates #Darbhanga #Bihar #SpicejetSg602 #DelhiToDarbhangaFlight #DarbhangaAirportNews #SpicejetFlightDiverted #FlightCancelledToday #AkasaFlightCancelled #DarbhangaAirport #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 07:23 IST
Bihar: उड़ान के बीच बदला रूट! दिल्ली-दरभंगा स्पाइसजेट फ्लाइट वापस लौटी; ऑपरेशनल कारणों से उड़ान रद्द #CityStates #Darbhanga #Bihar #SpicejetSg602 #DelhiToDarbhangaFlight #DarbhangaAirportNews #SpicejetFlightDiverted #FlightCancelledToday #AkasaFlightCancelled #DarbhangaAirport #VaranasiLiveNews
