Rajsamand News: श्रीनाथजी के दर पर नतमस्तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बोलीं- दर्शन से मिला सुकून
उदयपुर में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ निजी कार्यक्रम में शामिल होने आई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार सुबह नाथद्वारा पहुंचीं और प्रभु श्रीनाथजी की श्रृंगार झांकी के दर्शन किए। दर्शन के बाद अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने मंदिर परंपरा के अनुसार उपरना और रजाई ओढ़ाकर तथा श्रीनाथजी का प्रसाद भेंट कर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, शिक्षा मंत्री आशीष सुद, समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह और विधायक नवीन शर्मा का सम्मान किया। मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी किए दर्शन इस दौरान भारत सरकार में संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी सपरिवार श्रीनाथजी के दर्शन किए। उनका भी मंदिर परंपरा के अनुसार सम्मान किया गया। मौके पर सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र पांडेय, जिला कलेक्टर अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और सेवादार उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज श्रीनाथजी के दर्शन कर मैं अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं। दर्शन कर बहुत शांति का अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि राजस्थान त्याग और बलिदान की भूमि है और दिल्ली में जो राजस्थान के परिवार रहते हैं, मैं सदैव उनके साथ जुड़कर काम करूंगी, यह विश्वास दिलाती हूं। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से फिर से उदयपुर के लिए रवाना हो गईं।
#CityStates #Rajsamand #Rajasthan #RajasthanNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 10:53 IST
Rajsamand News: श्रीनाथजी के दर पर नतमस्तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बोलीं- दर्शन से मिला सुकून #CityStates #Rajsamand #Rajasthan #RajasthanNews #VaranasiLiveNews
