देहरादून: चोरी कर भागा बांग्लादेशी 34 महीने बाद गिरफ्तार, पटेलनगर में घर का दरवाजा तोड़कर चुराए थे गहने

पटेलनगर क्षेत्र में घर का दरवाजा तोड़कर गहने चोरी करने के मामले में फरार बांग्लादेशी आरोपी को पुलिस ने करीब 34 महीने बाद पश्चिम बंगाल के मालदा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लेकर आई है। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, एक जनवरी 2024 को पटेलनगर निवासी मिली ने घर का दरवाजा तोड़कर गहने चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस ने 22 जनवरी 2024 को कानपुर निवासी गोविंद शुक्ला को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में गोविंद ने चोरी की घटना में बांग्लादेश निवासी मिर्जानूर रहमान और उसके साथियों के शामिल होने की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने मिर्जानूर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कराया। आठ अक्तूबर 2026 को पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित मोहदीपुर चेक पोस्ट से उसके पकड़े जाने की सूचना देहरादून पुलिस को मिली। इसके बाद पटेलनगर कोतवाली से पुलिस टीम पश्चिम बंगाल रवाना हुई और 15 अक्तूबर को आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून ले आई। ये भी पढे़ंअंकिता भंडारी हत्याकांड: 88 दिन में एसआईटी ने पूरी की जांच, तीनों दोषियों को हुई उम्रकैद, पुलिस ने रखे पहलू हिस्से में मिले थे 60 हजार रुपये पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी की घटना में शामिल होने के बाद गोविंद शुक्ला ने उसे उसके हिस्से के 60 हजार रुपये दिए थे। उसने घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी होने से इनकार किया। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #DehradunCrime #Bangladeshi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 16, 2026, 12:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




देहरादून: चोरी कर भागा बांग्लादेशी 34 महीने बाद गिरफ्तार, पटेलनगर में घर का दरवाजा तोड़कर चुराए थे गहने #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #DehradunCrime #Bangladeshi #VaranasiLiveNews