Dehradun: आरएसएस के 100 वर्ष पर प्रमुख जन गोष्ठी; संघ प्रमुख मोहन भागवत ने पूर्व सैनिकों से किया संवाद

संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर देहरादून में आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी के दूसरे दिन आजसंघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने पूर्व सैनिकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सेना के लोग संघ के बौद्धिक पहलु को छोड़ दें तो बाकी पूरी ट्रेनिंग पा चुके होते हैं। हथियारों की ट्रेनिंग हम नहीं देते, क्योंकि उसके लिए सेना है। पूर्व सैनिकों को हम संघ की बात बताएंगे तो उनके लिए समझना ज्यादा आसान है। सेना की तरह की समाज भी चल सकता है। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने कई पहलुओं पर सवाल पूछे, जिसका संघ प्रमुख से बेबाकी से जवाब दिया। आरएसएस का शताब्दी वर्ष:संवाद कार्यक्रम में बोले मोहन भागवत- अब देश में 'बंटेंगे तो कटेंगे' के दिन नहीं आएंगे कार्यक्रम में मंच पर उनके साथ उत्तराखंड प्रांत संघ चालक बहादुर सिंह बिष्ट, क्षेत्र संचालक सूर्य प्रकाश टोंक मौजूद रहे।

#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #DehradunNews #100YearsOfRss #SanghChiefMohanBhagwat #Ex-servicemen #MohanBhagwat #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 17:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun: आरएसएस के 100 वर्ष पर प्रमुख जन गोष्ठी; संघ प्रमुख मोहन भागवत ने पूर्व सैनिकों से किया संवाद #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #DehradunNews #100YearsOfRss #SanghChiefMohanBhagwat #Ex-servicemen #MohanBhagwat #VaranasiLiveNews