हिमाचल पर कर्ज का बोझ: राजस्व का 88 फीसदी वेतन-पेंशन और ब्याज में जाएगा, रिपोर्ट में सामने आए कई तथ्य
हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। पब्लिक रिसर्च सर्विसेज (पीआरएस) की नवंबर 2026 में प्रकाशित रिपोर्ट स्टेट ऑफ स्टेट फाइनेंस 2026-27 में प्रदेश की वित्तीय स्थिति को लेकर कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश अपने कुल बजट खर्च का लगभग 90 फीसदी हिस्सा राजस्व मदों पर खर्च करने का अनुमान लगा रहा है। वहीं, प्रदेश की राजस्व प्राप्तियों का करीब 88 फीसदी हिस्सा कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और कर्ज पर ब्याज चुकाने में खर्च हो जाएगा। इससे विकास कार्यों और नई परिसंपत्तियों के निर्माण के लिए सरकार के पास उपलब्ध वित्तीय गुंजाइश सीमित हो जाती है।
#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimachalDebtBurden #HimachalNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 24, 2026, 20:57 IST
हिमाचल पर कर्ज का बोझ: राजस्व का 88 फीसदी वेतन-पेंशन और ब्याज में जाएगा, रिपोर्ट में सामने आए कई तथ्य #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimachalDebtBurden #HimachalNews #VaranasiLiveNews
