Kullu News: दिन में पहाड़ी से गिरा रहे मलबा, बस रूट प्रभावित

न्यूली (कुल्लू)। सैंज-न्यूली-शैंशर मार्ग पर सोती के पास भूस्खलन रोकने के लिए शुरू किया गया कार्य अब लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। पहाड़ी से पत्थर, चट्टानें और मलबा गिराने के चलते दिन में सड़क बंद हो रही है।इससे बसों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और यात्रियों को पैदल सड़क पार कर छोटे वाहनों से आगे का सफर करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासी चुन्नी लाल, प्रेम सिंह, रमेश कुमार, लीलाधर, हीरा लाल, डोले राम और तापे राम ने कहा कि भूस्खलन रोकने के लिए कार्य जरूरी है लेकिन इसे रात के समय करवाया जाना चाहिए, ताकि दिन में लोगों को परेशानी न हो।उन्होंने बताया कि सैंज से शैंशर के लिए पूर्वाह्न 11:40 बजे, दोपहर एक बजे और करीब 3 बजे बसें चलती हैं। कार्य के चलते इन बसों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।लोगों ने एनएचपीसी अधिकारियों से कार्य रात में करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे एक ओर भूस्खलन का खतरा कम करने का काम जारी रहेगा, वहीं दिन में लोगों की आवाजाही भी प्रभावित नहीं होगी।उधर, एनएचपीसी की पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण तीन के महाप्रबंधक सुधीर कुमार नेगी ने कहा कि कार्य पूरा होने तक लोगों को कुछ परेशानी हो सकती है। इसके बावजूद समस्या के समाधान के लिए विचार किया जाएगा।

#DebrisBeingDumpedFromTheHillsideDuringTheDay;BusRouteAffected. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 14, 2026, 22:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: दिन में पहाड़ी से गिरा रहे मलबा, बस रूट प्रभावित #DebrisBeingDumpedFromTheHillsideDuringTheDay;BusRouteAffected. #VaranasiLiveNews