Tamil Nadu: तिरुवल्लूर अमोनिया गैस रिसाव में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हुई, ओडिशा के मजदूर ज्यादा प्रभावित
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक निजी समुद्री खाद्य प्रसंस्करण और निर्यात कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। इसमें असम के दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। यह घटना 21 जून को हुई थी, जिसमें कुल 80 लोग प्रभावित हुए थे। यह जानकारी तमिलनाडु सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक मीडिया बुलेटिन के अनुसार है। मरने वाले अधिकरप्रवासी मजदूर बुलेटिन के अनुसार, वर्तमान में 69 लोग अलग- अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं, वहीं, दो लोग ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं। ये मरीज वेल्स अस्पताल, वेंकटेश्वर अस्पताल, राजीव गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल (आरजीजीजीएच) और स्टेनली अस्पताल में भर्ती हैं। बुलेटिन में यह भी कहा गया है कि मंगलवार को सुबह 7 बजे एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि प्रभावित लोगों में से अधिकांश ओडिशा, असम, झारखंड, केरल, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों के प्रवासी श्रमिक हैं। पीड़ितों की सबसे अधिक संख्या ओडिशा में दर्ज की गई। उसके बाद असम का स्थान रहा। अमोनिया रिसाव के कारण की जांच शुरू मृतकों में से सात ओडिशा से और दो असम से थीं। सभी पीड़ित महिलाएं थीं। मृतकों की पहचान शिबानी, जुमानी जुआंगा, गीता जुआंगा, पूर्णिमा जुआंगा, चंपाबती जुआंगा, पार्वती जुआंगा, सीता हसदा और अंजिला सोरेन के रूप में हुई है। इनमें एक अज्ञात महिला भी शामिल है जिसके ओडिशा से होने का संदेह है। अधिकारियों ने अमोनिया रिसाव के कारण की जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। इसके साथ ही कारखाने परिसर के अंदर और आसपास पर्यावरण सुरक्षा जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें-George Kurian Resigns: केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, PM-राष्ट्रपति ने दी मंजूरी; कैसा रहा कार्यकाल ओडिशा के मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्तकिया कारखाने में नियमित परिचालन के दौरान यह रिसाव हुआ, जिससे श्रमिकों को जहरीली अमोनिया गैस के संपर्क में आना पड़ा। प्रभावित श्रमिकों को सांस लेने में तकलीफ, खांसी, सीने में दर्द और आंखों व गले में जलन जैसी समस्याएं हुईं। पुलिस, अग्निशमन एवं बचाव सेवाओं और स्वास्थ्य अधिकारियों सहित आपातकालीन दल तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया। इससे पहले, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में हुए अमोनिया गैस रिसाव में मारे गए ओडिया श्रमिकों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया था। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस दुखद घटना से बेहद व्यथित हैं। उन्होंने जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायल ओडिया श्रमिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक कर्मचारी के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) से 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
#IndiaNews #National #TamilNadu- #AmmoniaGasLeak #ThiruvallurAmmoniaGasLeak #Death #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 08:22 IST
Tamil Nadu: तिरुवल्लूर अमोनिया गैस रिसाव में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हुई, ओडिशा के मजदूर ज्यादा प्रभावित #IndiaNews #National #TamilNadu- #AmmoniaGasLeak #ThiruvallurAmmoniaGasLeak #Death #VaranasiLiveNews
