शिमला: गदर फ्रंट के संयोजक रवि कुमार को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई के नाम से भेजे अभद्र संदेश

राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में गदर फ्रंट के संयोजक रवि कुमार को सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फेसबुक मैसेंजर पर उन्हें धमकी भरे और अभद्र संदेश भेजे गए। संदेश भेजने वाले व्यक्ति ने कथित तौर पर खुद को लॉरेंस बिश्नोई का आदमी बताया और रवि कुमार को वीडियो बनाना बंद करने की चेतावनी दी। ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। शिकायत में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने का आरोप भी लगाया गया है। इस संबंध में रवि कुमार ने संजौली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। फेसबुक मैसेंजर पर भेजे धमकी भरे संदेश गदर फ्रंट के संयोजक रवि कुमार की शिकायत के अनुसार, आठ नवंबर की रात जब उन्होंने अपना फेसबुक मैसेंजर चेक किया तो उन्हें एक व्यक्ति की ओर से भेजे गए धमकी भरे संदेश मिले। इन संदेशों में उन्हें वीडियो बनाना बंद करने के लिए कहा गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि संदेश भेजने वाले व्यक्ति ने ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने संदेशों में खुद को लॉरेंस बिश्नोई का आदमी बताया। इसके साथ ही अभद्र भाषा और कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया। इन संदेशों के बाद रवि कुमार ने पुलिस से संपर्क कर मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

#CityStates #Crime #Shimla #ShimlaNewsToday #GadarFrontRaviKumarDeathThreat #ShimlaSocialMediaThreatCase #RaviKumarGadarFront #SanjauliPoliceFir #LawrenceBishnoiNameThreat #ShimlaCrimeNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 11, 2026, 19:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




शिमला: गदर फ्रंट के संयोजक रवि कुमार को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई के नाम से भेजे अभद्र संदेश #CityStates #Crime #Shimla #ShimlaNewsToday #GadarFrontRaviKumarDeathThreat #ShimlaSocialMediaThreatCase #RaviKumarGadarFront #SanjauliPoliceFir #LawrenceBishnoiNameThreat #ShimlaCrimeNews #VaranasiLiveNews