जनरेटर मिस्त्री की मौत: पिता ने लगाया हत्या का आरोप, ठेकेदार के भाई ने घर पहुंचाया शव; परिवार के सामने संकट

जनरेटर और लाइट सजावट का काम करने वाले विनोद यादव (26) की सोमवार की रात में मौत हो गई। पिता ने ठेकेदार और उसके साथियों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राजपुर रुखार गांव निवासी विनोद यादव जनरेटर और लाइट सजावट का काम करता था। उसके पिता रामफेर यादव के अनुसार विनोद ने कुछ समय पहले यह काम छोड़ दिया था। करीब 10 दिन पहले महराजगंज पड़ाव निवासी ठेकेदार प्रदीप विश्वकर्मा उसे दोबारा काम पर ले गया था। सोमवार को प्रदीप उसे बक्शा थाना क्षेत्र के औका गांव निवासी फुन्नन निषाद के यहां शादी समारोह में काम करने के लिए ले गया था। वहां मेहंदी और भतवान की रस्म थी।

#CityStates #Varanasi #Jaunpur #JaunpurNews #GeneratorMechanic #GeneratorOperator #SuspiciousDeath #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 25, 2026, 22:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जनरेटर मिस्त्री की मौत: पिता ने लगाया हत्या का आरोप, ठेकेदार के भाई ने घर पहुंचाया शव; परिवार के सामने संकट #CityStates #Varanasi #Jaunpur #JaunpurNews #GeneratorMechanic #GeneratorOperator #SuspiciousDeath #VaranasiLiveNews