Meerut News: मूकबधिर खिलाड़ियों ने जयंत चौधरी से की मुलाकात, खेल नीति में सुधार की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी दौराला (मेरठ)। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चौधरी जयंत सिंह से सोमवार को नई दिल्ली स्थित 25 तुगलक रोड आवास पर उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय स्तर के मूकबधिर खिलाड़ियों ने मुलाकात की। खिलाड़ियों का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. दीपक तोमर के नेतृत्व में पहुंचा। खिलाड़ियों में 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप-2025 में दो रजत पदक जीतने वाले यश अहलावत, अंकुर, गार्गी और ऋषभ चौधरी शामिल रहे। खिलाड़ियों ने केंद्रीय मंत्री को मांग पत्र सौंपते हुए उत्तर प्रदेश की खेल नीति में सुधार की मांग उठाई। कहा कि अन्य राज्यों की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी मूकबधिर राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी, पुरस्कार राशि और खेल सुविधाओं का लाभ दिया जाना चाहिए। उन्होंने खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रोत्साहन नीति लागू करने की मांग की। केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने खिलाड़ियों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि खिलाड़ियों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाएगा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता कर खेल नीति में आवश्यक सुधार कराने का प्रयास किया जाएगा। डॉ. दीपक तोमर ने कहा कि मूकबधिर खिलाड़ी तमाम कठिनाइयों के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और सम्मान मिलना जरूरी है।
#DeafAndDumbPlayersMetJayantChaudhary #DemandingImprovementInSportsPolicy. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 25, 2026, 17:10 IST
Meerut News: मूकबधिर खिलाड़ियों ने जयंत चौधरी से की मुलाकात, खेल नीति में सुधार की मांग #DeafAndDumbPlayersMetJayantChaudhary #DemandingImprovementInSportsPolicy. #VaranasiLiveNews
