DDA Exam: डीडीए चरण-II और III की परीक्षाएं स्थगित, भर्ती प्रकोष्ठ ने जारी किया नोटिस; नई तारीख जल्द होगी घोषित

DDA Exam Postpone: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी चल रही भर्ती प्रक्रिया के तहत कुछ पदों की द्वितीय और तृतीय चरण की परीक्षाओं को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है।जूनियर ट्रांसलेटर (राजभाषा), स्टेनोग्राफर ग्रेड-डी और जूनियर सचिवालय सहायक पदों के लिए कौशल परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और वर्णनात्मक परीक्षा 24 और 25 फरवरी 2026 को आयोजित होनी थी। हालांकि, प्राधिकरण ने इन पदों की परीक्षाएं अगली सूचना तक टाल दी हैं। नोटिसमें क्या है लिखा भर्ती प्रकोष्ठ ने 20 फरवरी 2026 को जारी नोटिस में बताया कि 13 फरवरी 2026 को चरण-II और चरण-III परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया गया था। हालांकि, अब संबंधित पदों की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। नोटिस पर भर्ती प्रकोष्ठ के उप निदेशक के हस्ताक्षर भी हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नए कार्यक्रम और दिशा-निर्देशों की ताज़ा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। यह स्थगन डीडीए भर्ती 2025-26 के अंतर्गत चल रहे व्यापक भर्ती अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत एमटीएस, जेएसए, पटवारी, जेई और स्टेनोग्राफर सहित कुल 1,732 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवारों को आगे की अपडेट के लिए आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा।

#GovernmentJobs #National #DdaRecruitment #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 13:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




DDA Exam: डीडीए चरण-II और III की परीक्षाएं स्थगित, भर्ती प्रकोष्ठ ने जारी किया नोटिस; नई तारीख जल्द होगी घोषित #GovernmentJobs #National #DdaRecruitment #VaranasiLiveNews