Una News: डीसी जतिन लाल ने चार को सौंपे एफडी प्रमाणपत्र

ऊना। जिला प्रशासन ने पुराने उपायुक्त कार्यालय परिसर में दिव्यांगजनों की ओर से संचालित कैंटीन में कार्यरत चार पात्र दिव्यांगजनों को फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) के प्रमाणपत्र प्रदान किए। मंगलवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने तीन लाभार्थियों को 11-11 हजार रुपये और एक लाभार्थी को 5,100 रुपये की एफडी के प्रमाणपत्र सौंपे।उपायुक्त ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन का प्रयास है कि दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बनें और समाज की मुख्यधारा से जुड़ें। एफडी के रूप में प्रदान की गई यह राशि भविष्य में चिकित्सा, शिक्षा अथवा अन्य आवश्यक जरूरतों के समय लाभार्थियों के लिए आर्थिक संबल बनेगी। संवाद

#DCJatinLalHandedOverFDCertificatesToFourIndividuals. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 04, 2026, 17:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: डीसी जतिन लाल ने चार को सौंपे एफडी प्रमाणपत्र #DCJatinLalHandedOverFDCertificatesToFourIndividuals. #VaranasiLiveNews