Datia: अवैध रेत भंडारण पर दतिया प्रशासन की कार्रवाई, मौके पर जाकर कराया नष्ट

जनपद में अवैध रेत खनन व भंडारण पर दतिया प्रशासन सख्त हो गया है। अलग-अलग टीमें बनाकर खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। थाना दुरसड़ा प्रभारी सविता शर्मा मुखबिर से अवैध रेत भंडारण की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस बल एवं खनिज विभाग उड़नदस्ता प्रभारी रामसिया गौड़ ने ग्राम गुढ़ा के समीप कल्याणपुरा मार्ग पर अवैध रूप से संग्रहित रेत के भंडारण पर छापा मार कार्रवाई की। मौके पर जांच के दौरान रेत का भंडारण नियमों के विपरीत मिला। पुलिस ने जेसीबी मशीन की सहायता से उक्त अवैध रेत भंडारण को नष्ट करने की कार्रवाई की है।

#CityStates #Datia #DatiaAdministrationTakesActionAgainstIllegal #DatiaNews. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 17:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Datia: अवैध रेत भंडारण पर दतिया प्रशासन की कार्रवाई, मौके पर जाकर कराया नष्ट #CityStates #Datia #DatiaAdministrationTakesActionAgainstIllegal #DatiaNews. #VaranasiLiveNews