Chamoli News: कर्णप्रयाग की दमयंती महिला उद्यमिता परिषद की सदस्य बनीं

फोटो कर्णप्रयाग। नगर पालिका कर्णप्रयाग की पूर्व अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी को राज्य महिला उद्यमिता परिषद में सदस्य मनोनीत किया गया है। रतूड़ी ने राज्य सरकार की ओर से यह दायित्व दिए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का आभार जताया। उन्होंने वर्ष 1998 से पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। पार्टी संगठन में अनवरत रूप से निष्ठा भाव से कार्य करते हुए सरकार ने उनको राज्य महिला उद्यमिता परिषद में सदस्य मनोनीत किया है। मनोनयन पर विधायक अनिल नौटियाल, जिला महामंत्री अरुण मैठाणी और बीकेटीसी सदस्य राजेंद्र प्रसाद डिमरी, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चमोला ने मुख्यमंत्री और पार्टी संगठन का आभार जताया। संवाद

#DamayantiFromKarnaprayagBecameAMemberOfTheWomen'sEntrepreneurshipCouncil. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 17:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: कर्णप्रयाग की दमयंती महिला उद्यमिता परिषद की सदस्य बनीं #DamayantiFromKarnaprayagBecameAMemberOfTheWomen'sEntrepreneurshipCouncil. #VaranasiLiveNews