साइबर धोखाधड़ी: ईमेल में बदल दिए बैंक खाते, वन विकास निगम के छह कर्मियों का वेतन दूसरे खातों में जमा

राज्य वन विकास निगम के धर्मशाला वन कार्य मंडल में साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। निगम के छह कर्मचारियों के सितंबर के वेतन के साढ़े तीन लाख रुपये दूसरों के बैंक खातों में जमा हो गए हैं। प्रारंभिक जांच में ई-मेल से भेजी गई वेतन सूची में छह कर्मचारियों के बैंक खाते और आईएफएससी कोड बदले पाए गए हैं। आशंका है कि साइबर ठगों ने निगम की आधिकारिक ई-मेल हैक कर वारदात को अंजाम दिया। मंडलीय प्रबंधक की शिकायत पर धर्मशाला पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Kangra #HimachalNews #ForestDevelopmentCorporation #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 15, 2026, 22:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




साइबर धोखाधड़ी: ईमेल में बदल दिए बैंक खाते, वन विकास निगम के छह कर्मियों का वेतन दूसरे खातों में जमा #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Kangra #HimachalNews #ForestDevelopmentCorporation #VaranasiLiveNews