Aligarh News: मरीजों को लिए भटकते रहे रोते तीमारदार

शहर के हरिओम नगर इलाके की 33 साल की विवाहित ममता कैंसर रोग से पीड़ित हैं। बुधवार सुबह अचानक से तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जेएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। वहां हड़ताल के कारण मरीज को वापस कर दिया गया। परिजन जिला अस्पताल आए तो वहां कैंसर का उपचार न होने की बात कहकर वापस कर दिया। इस पर ममता की मां रोते बिलखते हुए बेटी को ईश्वर भरोसे घर वापस ले गईं।कुछ इसी तरह के हालात पिसावा क्षेत्र से आए पांच वर्ष के लवकुश व उसकी सीमा मां के थे। लवकुश को पेट संबंधी परेशानी थी। पेट फूल रहा था और उसे तत्काल इलाज की जरूरत थी। खुद जिला अस्पताल के डॉक्टर ने लवकुश की मां से कह दिया था कि ज्यादा देर करने की जरूरत नहीं। आगरा या अन्य किसी अच्छे अस्पताल में तत्काल उपचार कराएं। इस पर अस्पताल में बेटे को लिए बिलखते हुए लवकुश की मां ने बताया कि बेटे को वह सुबह मेडिकल कालेज लेकर पहुंची थीं। वहां हड़ताल के चलते वापस कर दिया। यहां भी डॉक्टर मना कर रहे हैं। बाद में किसी रिश्तेदार की मदद से निजी अस्पताल ले जाने की तैयारी हो रही थी।मेडिकल कॉलेज में हड़ताल के बाद बुधवार को जिला अस्पताल में सामान्य दिनों से कहीं अधिक मरीजों ओपीडी थी। मरीजों व तीमारदारों की भीड़ से डॉक्टर भी परेशान थे। ऊपर से गंभीर रोगों के मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा था। दिन भर की ओपीडी में कुल 2175 मरीज यहां पहुंचे। इसी तरह दीनदयाल अस्पताल की ओपीडी भी 1650 से अधिक रही। दोनों ही अस्पतालों में गर्मी जनित रोगों, बुखार, सर्दी, डायरिया आदि के मरीजों को उपचार दिया गया। दीनदयाल अस्पताल में 20 मरीज भर्ती किए गए।दोनों अस्पतालों की इमरजेंसी में पहले से भरकर रखे इंजेक्शन सिरिंजजिला अस्पताल व दीनदयाल अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार सुबह एक ऐसी बात देखने को मिली, जो किसी को भी हैरान कर रही थी। यहां दोनों जगह स्टाफ ने बहुत से इंजेक्शन सिरिंज पहले से भरकर रखे थे। किसी भी मरीज के आने पर उन्हीं में से उठाकर इंजेक्शन लगाए जाने की तैयारी थी। इस विषय में पूछने पर यही कहा गया कि मरीज अधिक आ रहे हैं। जिला अस्पताल के सीसएमएस डा.जगवीर वर्मा कहते हैं कि भीड़ अधिक होने के कारण कुछ जरूरी इंजेक्शन भरकर रखे गए थे। दीनदयाल अस्पताल के सीएमएस डा.एमके माथुर कहते हैं कि ये इंजेक्शन इंमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को लगाने के लिए रखे जाते हैं।

#AligarhNews #JNMedicalCollege #Strike #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 02:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: मरीजों को लिए भटकते रहे रोते तीमारदार #AligarhNews #JNMedicalCollege #Strike #VaranasiLiveNews