Bareilly News: क्षेत्र पंचायतों के खातों में करोड़ों डंप गांवों की नालियां व गलियां बदहाल

बरेली। गांवों की गलियां बदहाल हैं। नालियां बजबजा रही हैं और ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। दूसरी ओर, गांवों के विकास के लिए आया करोड़ों रुपये का बजट क्षेत्र पंचायतों के खातों में डंप पड़ा है। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक, पंचम और 15वें वित्त आयोग से मिले 21.09 करोड़ रुपये खर्च नहीं हो सके हैं। कई ब्लॉकों में बजट खर्च करने की रफ्तार बेहद धीमी है।पंचम वित्त आयोग में शेरगढ़ ब्लॉक ने 99.89 प्रतिशत बजट खर्च कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। भुता ने 99.06, रामनगर ने 91.78 और दमखोदा ने 91.20% बजट खर्च किया है। दूसरी ओर, फरीदपुर ब्लॉक की स्थिति बेहद खराब रही। यहां 2.11 करोड़ रुपये में से महज 41.67 लाख ही खर्च हो सके। मझगवां ब्लॉक में भी 40.48% बजट ही खर्च किया जा सका।15वें वित्त आयोग के आंकड़े और भी चौंकाने वाले हैं। इस मद में रामनगर ब्लॉक ने 98.88 और आलमपुर जाफराबाद ने 98.48% बजट खर्च कर बेहतर प्रदर्शन किया। बहेड़ी ने 83.66 और क्यारा ने 78.41% धनराशि का उपयोग किया। फरीदपुर ब्लॉक की स्थिति सबसे खराब रही। यहां 2.47 करोड़ रुपये में से महज 1.48 लाख रुपये ही खर्च किए जा सके। खर्च का प्रतिशत सिर्फ 0.60 रहा। भुता में 8.83 और मझगवां में 17.03% बजट ही खर्च हो सका।

#CroresLieIdleInTheAccountsOf*kshetraPanchayats*(regionalCouncils) #WhileDrainsAndLanesInTheVillagesRemainInADilapidatedState. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 03:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: क्षेत्र पंचायतों के खातों में करोड़ों डंप गांवों की नालियां व गलियां बदहाल #CroresLieIdleInTheAccountsOf*kshetraPanchayats*(regionalCouncils) #WhileDrainsAndLanesInTheVillagesRemainInADilapidatedState. #VaranasiLiveNews