Jammu News: नगर निगम गेट के पास हेरोइन के साथ चंडीगढ़ का सन्नी गिरफ्तार
- राजीव नगर में सख्ती के बाद आरोपी मलिक मार्केट से कर रहा था नशे की तस्करी अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। सिटी थाने की पुलिस टीम ने चंडीगढ़ निवासी नशा तस्कर सन्नी को 11.71 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शुरुआती जांच में सामने आया कि सन्नी किसी गिरोह के लिए काम करता है। एसएचओ शक्ति शर्मा ने बताया कि पुलिस ने नगर निगम गेट के पास नाका लगाया था। स्कूटी पर आया सन्नी पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि वह मौली माजरा, चंडीगढ़ का रहने वाला है। फिलहाल जम्मू के मलिक मार्केट क्षेत्र में रह रहा है। जांच में सामने आया है कि पत्नी की मौत के बाद उसने राजीव नगर में दूसरी शादी की है। राजीव नगर में पुलिस की कार्रवाई के बाद सन्नी ने अपना ठिकाना बदला और मलिक मार्केट में रहने लगा और वहां से नशे का धंधा करने लगा। जांच में यह भी पता चला कि सन्नी एक युवक को हेरोइन देने आया था। जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो युवक वहां से भाग निकाला। पुलिस उसके गिरोह का पता लगाने में जुटी है ताकि पता चल सके कि आरोपी कहां-कहां नशे की सप्लाई करता था।
#CrimeNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 26, 2026, 02:48 IST
Jammu News: नगर निगम गेट के पास हेरोइन के साथ चंडीगढ़ का सन्नी गिरफ्तार #CrimeNews #VaranasiLiveNews
