Meerut News: आज अंडर-16 के ट्रायल में प्रतिभा दिखाएंगे क्रिकेटर
संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। विक्टोरिया पार्क स्थित क्रिकेट मैदान में शनिवार को अंडर-16 के ट्रायल कराए जाएंगे। इसमें जिले के सभी खिलाड़ी, जिन्होंने मेरठ जिला संघ में पंजीकरण कराया है, वे प्रतिभाग कर सकेेंगे। ट्रायल सुबह आठ बजे शुरू होंगे। इसमें सभी गेंदबाज, बल्लेबाज, आलराउंडर और विकेटकीपर प्रतिभाग कर सकेंगे। जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुरेंद्र चौहान ने बताया कि ट्रायल के आधार पर ही खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ट्रायल में जिले से 100 से भी अधिक खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है। ट्रायल देने आने वाले खिलाड़ियों को मौके पर पहुंचकर पंजीकरण और फीस की रसीद दिखानी होगी। इसके बाद ही खिलाड़ी आगे की प्रक्रिया में शामिल होंगे।
#CricketersToShowcaseTheirTalentInUnder-16TrialsToday #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 19:40 IST
Meerut News: आज अंडर-16 के ट्रायल में प्रतिभा दिखाएंगे क्रिकेटर #CricketersToShowcaseTheirTalentInUnder-16TrialsToday #VaranasiLiveNews
