Gurugram News: गलत दिशा में दौड़ाई क्रेन
बादशाहपुर। रेल विहार में क्रेन के गलत दिशा में सड़क पर चलने से वाहन चालकों और राहगीरों की जान जोखिम में पड़ गई। घटना के दौरान कई वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़े। लोगों का कहना है कि यदि थोड़ी भी चूक हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इससे कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। रोबिन ने कहा कि सड़क पर इस तरह गलत दिशा में भारी वाहन चलाना बिल्कुल भी सही नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कोई छोटा वाहन या राहगीर इसकी चपेट में आ जाता तो गंभीर हादसा हो सकता था। वहीं, तरुण का कहना है कि इतने बड़े वाहन का अचानक सामने आना बेहद खतरनाक स्थिति पैदा करता है। उन्होंने बताया कि सामने से आने वाले वाहन चालक घबरा गए। संवाद
#CraneRunningInTheWrongDirection #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 25, 2026, 14:56 IST
Gurugram News: गलत दिशा में दौड़ाई क्रेन #CraneRunningInTheWrongDirection #VaranasiLiveNews
