Agra Metro: आगरा-दिल्ली हाईवे पर आधी रात को आई आफत, दुकान पर गिरी क्रेन; टला बड़ा हादसा
आगरा-दिल्ली हाईवे की सर्विस रोड पर मेट्रो के कार्य में लगी क्रेन बुधवार देर रात भरभराकर गिर गई। क्रेन की चपेट में एक दुकान आ गई। गनीमत रही कि हादसे के समय दुकान बंद थी। घटना से अफरा-तफरी मच गई। देर रात तक क्रेन को नहीं उठाया जा सका था। यह पहली बार नहीं है, जब मेट्रो के कार्य के दौरान हादसा हुआ। इससे पहले हाईवे पर ही एक कार पर लकड़ी टुकड़ा गिर गया था। प्रतापपुरा पर एक मकान पर मशीन गिर गई थी। घटना रात तकरीबन 12:30 बजे की है। क्रेन एक पिलर से शटरिंग हटाने के कार्य में लगी थी। अचानक क्रेन अनियंत्रित होकर गिर गई। घटना से मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। बाद में मेट्रो के अधिकारी भी आ गए। रात तक क्रेन को उठाने के प्रयास किए जा रहे थे।
#CityStates #Agra #UttarPradesh #AgraMetro #MetroAccidentAgra #DelhiHighwayAccident #Metro #UpMetro #आगरामेट्रो #मेट्रोहादसाआगरा #दिल्लीहाईवेहादसा #मेट्रो #यूपीमेट्रो #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 15:26 IST
Agra Metro: आगरा-दिल्ली हाईवे पर आधी रात को आई आफत, दुकान पर गिरी क्रेन; टला बड़ा हादसा #CityStates #Agra #UttarPradesh #AgraMetro #MetroAccidentAgra #DelhiHighwayAccident #Metro #UpMetro #आगरामेट्रो #मेट्रोहादसाआगरा #दिल्लीहाईवेहादसा #मेट्रो #यूपीमेट्रो #VaranasiLiveNews
