Noida News: मारपीट कर दंपती को किया घायल
दादरी(संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के आर्य नगर कॉलोनी में घर के बाहर बैठे पति-पत्नी से गाली-गलौज और मारपीट की गई। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में घायल महिला ने तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि नीलम त्यागी 25 अप्रैल की रात साढ़े नौ बजे पति विनीत कुमार के साथ घर के बाहर बैठीं थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दीपांशु, प्रियांशु व गगन ने गाली-गलौज शुरू कर दी। दंपती ने जब गाली देने से मना किया तो उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
#CoupleInjuredInBeating #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 17:38 IST
Noida News: मारपीट कर दंपती को किया घायल #CoupleInjuredInBeating #VaranasiLiveNews
