Ambala News: ऋण दिलाने के नाम पर दंपति से 77,510 रुपये की धोखाधड़ी

अंबाला सिटी। पर्सनल लोन दिलाने के नाम पर 77,510 रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। शातिरों ने पहले तो लोन अप्रूवल का झांसा दिया और फिर फाइल चार्ज, इंश्योरेंस व अन्य शुल्क के नाम पर पीड़ित और उनकी पत्नी के बैंक खातों से रुपये निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो मोबाइल नंबरों और एक बैंक खाताधारक के खिलाफ धोखाधड़ी और संपत्ति हथियाना की धारा 318(4) और पहचान बदलकर धोखाधड़ी करने की धारा 319(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।सेक्टर-9 निवासी गुंजन जोशी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने 4 मई को ऑनलाइन एक नामी वेबसाइट पर पर्सनल लोन के लिए सर्च किया था। इसके अगले ही दिन उनकी पत्नी के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को नोएडा की एक फाइनेंस कंपनी की कर्मचारी बताते हुए 4 लाख रुपये का पर्सनल ऋण मंजूर होने की बात कही। झांसे में आकर उसने अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक स्टेटमेंट व्हाट्सएप के जरिए भेज दिए।आरोपियों ने पहले फाइल चार्ज के रूप में 1850 रुपये और फिर मैक्स लाइफ कंपनी की पॉलिसी के नाम पर 4770 रुपये ट्रांसफर करवाए। इसके बाद आरोपियों ने लोन की राशि खाते में भेजने का लालच देकर जीएसटी, कमीशन और अन्य शुल्कों के नाम पर पीड़ित व उनकी पत्नी के बैंक खातों से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 77,510 रुपये निकाल लिए। जब काफी समय बीतने के बाद भी लोन की राशि नहीं आई तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने इस संबंध में 30 मई को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। संवाद

#CoupleDupedOfRs77 #510InTheNameOfLoan #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 03, 2026, 01:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: ऋण दिलाने के नाम पर दंपति से 77,510 रुपये की धोखाधड़ी #CoupleDupedOfRs77 #510InTheNameOfLoan #VaranasiLiveNews