एक साथ उठीं दंपती की अर्थी: सिसक रही थी तीन साल की मासूम, पिता बोले- ऐसा दिन किसी को न दिखाए; टूट गया परिवार
UP Accident: बलिया में उभांव थाना के अवाया गांव के करीब बुधवार को ऑटो रिक्शा, कार एवं बाइक की टक्कर में एएनएम नीतू कन्नौजिया व पति धनंजय कन्नौजिया की मौत के दूसरे दिन पोस्टमार्टम के बाद घर पर शव पहुंचा तो गांव में मातम छा गया। परिजनों के रोने बिलखने की आवाज से गांव का हर कोई मर्माहत हो गया। परिजनों व नाते रिश्तेदारों की करूण क्रंदन देख सांत्वना देने वालों की आंखे नम हो गई। घर से एक साथ पति-पत्नी की अर्थी उठी थी। बूढ़े माता-पिता अमीरचंद और लीलावती देवी अपने जिगर के टुकड़ों को खोने का दर्द सह नहीं सके। उनकी चीख-पुकार ने माहौल को और भी गमगीन कर दिया। छोटे भाई पवन किसी तरह परिजनों को संभालते नजर आए, लेकिन घर का हर कोना इस असहनीय दर्द से कराह उठा। सबसे ज्यादा मार्मिक दृश्य तब दिखा, जब तीन साल की मासूम नव्या अपने मां-बाप को अंतिम बार देख बिलख उठी। उसकी मासूम सिसकियां वहां मौजूद हर शख्स के दिल को चीर गईं। इनकी कोई संतान नहीं थी, अपने साढू की बेटी को गोद लिए लिया था। शाम को पति-पत्नी की अर्थी एक साथ घर से निकली, तो सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर आंख नम थी, हर चेहरा गमगीन। नगर के जनप्रतिनिधि, व्यापारी और आमजन बड़ी संख्या में शवयात्रा में शामिल हुए और नम आंखों से अंतिम विदाई दी। सरयू किनारे दोनों का अंतिम संस्कार किया गया, जहां माहौल पूरी तरह शोक में डूबा रहा।
#CityStates #Ballia #Varanasi #BalliaPolice #BalliaNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 22:09 IST
एक साथ उठीं दंपती की अर्थी: सिसक रही थी तीन साल की मासूम, पिता बोले- ऐसा दिन किसी को न दिखाए; टूट गया परिवार #CityStates #Ballia #Varanasi #BalliaPolice #BalliaNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
