Panipat News: जर्जर खंभों और लटकते तारों से निजात दिलाने के लिए पार्षद ने सौंपा मांगपत्र
पानीपत। वार्ड-20 के पार्षद तरुण गांधी ने बिजली निगम के जेई सुखदेव चहल, जेई कुणाल और स्थानीय निवासियों के साथ सावन पार्क, हिमांशु नर्सरी, कृष्णा नगर व आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पूर्ण विकसित होने के बावजूद क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था अत्यंत पुरानी व खस्ताहाल स्थिति में है। मॉडल टाउन क्षेत्र में पुरानी व जर्जर बिजली लाइनों से हादसों का खतरा बना रहता है। इनको रोकने और सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पार्षद ने एसडीओ को मांगपत्र सौंपा है।स्थानीय निवासी राजदीप और हरेंद्र ने बताया कि गर्मी के मौसम में बिजली की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दिन व रात के समय लोग कटों से बेहाल रहते हैं। पार्षद तरुण गांधी ने बताया कि क्षेत्र में लंबे-लंबे पीवीसी वायर, खुले नंगे तारों का जाल, कम ऊंचाई वाले पोल और एक ही खंभे पर अत्यधिक मीटर लगे होने से सुरक्षा का गंभीर खतरा बना हुआ है। संवाद
#CouncilorSubmitsMemorandumSeekingReliefFromDilapidatedPolesAndHangingWires. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 06:02 IST
Panipat News: जर्जर खंभों और लटकते तारों से निजात दिलाने के लिए पार्षद ने सौंपा मांगपत्र #CouncilorSubmitsMemorandumSeekingReliefFromDilapidatedPolesAndHangingWires. #VaranasiLiveNews
