LPG Shrtage: रसोई गैस सिलिंडर का पता नहीं, डिलीवरी के मेसेज से लोग परेशान; गोदाम व एजेंसी का लगा रहे चक्कर
LPG Crisis:घरेलू गैस की समस्या का निदान एक माह के बाद भी नहीं हो पा रहा है। गैस गोदाम पर लंबी कतार मंगलवार को भी देखी गई। वहीं, बुकिंग के बाद भी होम डिलीवरी की व्यवस्था पटरी पर नहीं उतर पा रही है। अधिकांश उपभोक्ताओं के बुकिंग पर डिलीवरी का मैसेज आ जा रहा है। इसके बाद वह एजेंसी व गोदाम का चक्कर लगा रहे हैं। पीड़ित भरतपुरा निवासी वशिष्ठ दुबे ने बताया कि एचपी गैस की बुकिंग करने के बाद डिलीवरी का मैसेज आ गया लेकिन सिलिंडर घर अब तक नहीं पहुंचा। पीड़ित रानी पटेल, सिंटू सिंह व अजय राय एचपी का हल्दी व नगवां में 20 किमी दूर गैस के लिए जाना पड़ रहा है। डिलीवरी का मैसेज आ गया लेकिन सिलिंडर घर नहीं पहुंचा।
#CityStates #Varanasi #Ballia #LpgGasBooking #BalliaPolice #BalliaNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 09, 2026, 18:54 IST
LPG Shrtage: रसोई गैस सिलिंडर का पता नहीं, डिलीवरी के मेसेज से लोग परेशान; गोदाम व एजेंसी का लगा रहे चक्कर #CityStates #Varanasi #Ballia #LpgGasBooking #BalliaPolice #BalliaNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #VaranasiLiveNews
