Bareilly News: आठ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, दोषी को 20 साल की कैद, 25 हजार रुपये जुर्माना
बरेली में घर में घुसकर आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के दोषी इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी मुनव्वर हसन को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट ने 20 साल की कैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को छह माह अतिरिक्त जेल में रहना होगा। इज्जतनगर थाने में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 फरवरी 2025 को वह और उसके पति काम पर गए थे। घर पर उसकी पांच और आठ साल की दो बेटियां थीं। मौका पाकर मुनव्वर उसके घर में घुस आया। उसकी आठ साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वह घर पहुंचीं तो आरोपी भाग गया। इसके बाद बेटी ने पूरी बात बताई। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपी मुनव्वर हसन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में चार्जशीट दाखिल कर दी। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने नौ गवाह पेश किए। पीड़िता और गवाह अपने बयानों पर डटे रहे। सुनवाई के बाद कोर्ट ने शनिवार को मुनव्वर को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
#CityStates #Bareilly #Crime #Court #Police #Convict #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 06:40 IST
Bareilly News: आठ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, दोषी को 20 साल की कैद, 25 हजार रुपये जुर्माना #CityStates #Bareilly #Crime #Court #Police #Convict #VaranasiLiveNews
