ग्रेनो: करंट लगने से संविदा कर्मचारी की मौत, लोगों ने रोड किया जाम, अधिकारी और कर्मचारी मौके से फरार

दादरी कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीरोड स्थित बालाजी कॉलोनी में बिजली के ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे संविदा कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई । मौत से गुस्साए साथी कर्मचारी और ग्रामीणों ने जीटी रोड पर शव को रखकर जाम लगा दिया। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई । पुलिस अधिकारियों के समझाने के बावजूद भी जाम नहीं खोला गया। बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों के घटना स्थल पर आने एवं मृतक परिवार को नौकरी और सहायता राशि देने की मांग पर अड़े रहे । जाम लगाने के चलते वाहनों का धूम मानिकपुर बाईपास से डायवर्जन किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, जारचा गांव निवासी रवि 32 धूम मानिकपुर बिजली घर पर संविदा कर्मचारी था। वह सोमवार को सुबह के समय जीटी रोड स्थित बालाजी कॉलोनी में बिजली फाल्ट होने के चलते शट डाउन लेकर काम करने गया था। जब वह बिजली ट्रांसफार्मर पर बिजली का फाल्ट ठीक कर रहा था। तो अचानक बिजली आ गई। और बिजली का करंट लगने के चलते झुलस गया। बिजली के ट्रांसफार्मर पर तेज आवाज होने के चलते आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए। तथा बचाने का प्रयास किया गया। लेकिन तब तक वह बिजली से झुलस गया था। आसपास के लोगों ने तत्काल कार में लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजन व ग्रामीणों को दी गई। सूचना पाकर मृतक संविदा कर्मी के साथी व ग्रामीण पहुंच गए और मृतक के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया तथा बिजली घर के आगे सड़क पर दोनों तरफ बिजली के खंबे रखकर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। बिजली घर पर तैनात कर्मचारी अधिकारी घटना की सूचना पाकर फरार हो गए। जाम लगाने के बाद सूचना पाकर बादलपुर, दादरी, जारचा कोतवाली पुलिस पहुंच गई और एसीपी एवं डीपी भी पहुंच गए। उसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट भी घटना स्थल पर पहुंच गए। गुस्साएं ग्रामीण व परिजन बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो गुस्साए लोगों ने एक न सुनी और मृतक परिवार को सहायता राशि एवं परिवार के सदस्य को नौकरी और विभाग के उच्च अधिकारियों को मौका पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से पुलिस अधिकारियों ने संपर्क किया लेकिन आने का आश्वासन देते रहे। करीब तीन घंटे तक कोई भी बिजली अधिकारी नहीं पहुंचा। गुस्साएं लोग लगातार बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

#CityStates #Noida #GreaterNoidaNewsToday #GreaterNoidaHindiNews #GreaterNoidaAccident #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 12:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ग्रेनो: करंट लगने से संविदा कर्मचारी की मौत, लोगों ने रोड किया जाम, अधिकारी और कर्मचारी मौके से फरार #CityStates #Noida #GreaterNoidaNewsToday #GreaterNoidaHindiNews #GreaterNoidaAccident #VaranasiLiveNews