Kangra News: उपभोक्ताओं को फरवरी में मिलेगा चीनी और तेल का कोटा

जिले के कई डिपुओं में जनवरी माह में नहीं पहुंची सप्लाईखाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने 2000 क्विंटल चीनी की डिमांड भेजीफरवरी माह में एपीएल उपभोक्ताओं को मिलेगा 14 की जगह 13 किलो आटासंवाद न्यूज एजेंसीधर्मशाला। जिले की उचित मूल्य की दुकानों में उपभोक्ताओं को जनवरी महीने में चीनी और तेल का कोटा नहीं मिला है। उपभोक्ताओं को चीनी का कोटा न मिलने का कारण सप्लाई कम होना है। इस बार केवल 6,000 क्विंटल का स्टॉक कांगड़ा जिले के गोदामों पहुंचा था। जिन डिपो संचालकों ने शुरू में चीनी का कोटा गोदामों में ले लिया था, उन डिपो के उपभोक्ताओं का चीनी वितरित कर दी गई है। बचे हुए उपभोक्ताओं को बैकलॉग खोलकर फरवरी महीने में जनवरी का कोटा दिया जाएगा। चीनी के कोटे से वंचित उपभोक्ताओं के लिए खाद्य आपूर्ति निगम ने 2,000 क्विंटल की डिमांड भेज दी है। जल्द ही गोदामों में चीनी का कोटा पहुंच जाएगा। जिला कांगड़ा में एक महीने में आठ हजार क्विंटल से अधिक चीनी की सप्लाई की जाती है। लेकिन जनवरी माह में कम सप्लाई गोदामों में पहुंची थी। इसके अलावा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि फरवरी माह में राशन वितरण के लिए एलोकेशन कर दी गई है। एक फरवरी से राशन मिलना शुरू हो जाएगा। फरवरी में एपीएल परिवारों को 14 किलोग्राम आटे के स्थान पर 13 किलोग्राम आटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा जिन डिपुओं में इस बार चीनी और तेल का कोटा नहीं मिला है, उन्हें फरवरी में राशन दे दिया जाएगा।

#ConsumersWillGetTheirSugarAndOilQuotaInFebruary. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 29, 2026, 17:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: उपभोक्ताओं को फरवरी में मिलेगा चीनी और तेल का कोटा #ConsumersWillGetTheirSugarAndOilQuotaInFebruary. #VaranasiLiveNews