Panipat News: जीटी रोड पर सर्विस लेन निर्माण से बढ़ा जाम, राहगीरों और एंबुलेंस की भी फंसी राह

संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। जीटी रोड पर निर्माणाधीन सर्विस लेन और चल रहे मरम्मत कार्य के कारण जाम की स्थिति गंभीर हो गई है, जिससे आमजन को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, जबकि वाहन चालक घंटों जाम में फंसकर रेंगने को मजबूर हैं।बारिश के बाद हुए जलभराव ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। दिनभर जीटी रोड पर वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। जाम के कारण एंबुलेंस तक को रास्ता नहीं मिल पा रहा है, जिससे आपात स्थिति में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऑटो और रिक्शा में बैठे यात्री भी तपती गर्मी में लंबे समय तक जाम में फंसे रहते हैं।राहगीरों विकास, बलराम और कृष्ण ने बताया कि जीटी रोड पर जाम अब रोजमर्रा की समस्या बन चुका है। उन्होंने कहा कि सर्विस लेन में चल रहा निर्माण कार्य और ई-बसों का बीच सड़क पर रुकना भी जाम का बड़ा कारण है। राहगीरों ने यह भी आरोप लगाया कि कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस कर्मी मौजूद नहीं रहते, जिससे स्थिति बिगड़ जाती है।

#ConstructionOfAServiceLaneOnGTRoadHasLedToTrafficJams #WithPedestriansAndAmbulancesStranded. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 02:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: जीटी रोड पर सर्विस लेन निर्माण से बढ़ा जाम, राहगीरों और एंबुलेंस की भी फंसी राह #ConstructionOfAServiceLaneOnGTRoadHasLedToTrafficJams #WithPedestriansAndAmbulancesStranded. #VaranasiLiveNews