कांग्रेस का देशद्रोही कृत्य अक्षम्य, जनता 27 के चुनाव में सिखाएगी सबक : भट्ट
अमर उजाला ब्यूरोदेहरादून। भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय एआई मंच पर देश के अपमान की कांग्रेसी कोशिश के खिलाफ प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, उत्तराखंड की राष्ट्रभक्त जनता कांग्रेस की ऐसी देश विरोधी साजिश से आक्रोश में है। वह कांग्रेस पार्टी को इस कृत्य के लिए कभी माफ नहीं करने वाली और 27 के चुनावों में करारा सबक सिखाएगी।भट्ट ने कहा कि कांग्रेस के यूथ विंग के बड़े नेताओं ने कल अंतरराष्ट्रीय मंच पर जो किया, वह अक्षम्य है। क्योंकि साजिश की तरह शातिराना ढंग से पंजीकरण एवं अन्य औपचारिकताओं को पूरा कर, समिट के अंतिम दिन रंग में भंग डालने की दृष्टि से अंजाम दिया गया। वो तो शुक्र है, कार्यक्रम को एक दिन 21 तारीख तक बढ़ाया गया था। देश के अपमान का यह कांग्रेसी षडयंत्र पूरी तरह फ्लॉप हो गया। अब ये तो पूरी तरह साबित हो गया है कि कांग्रेस, हार की हताशा निराशा में राष्ट्र विरोध की हद तक पहुंच गई है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के दिल्ली में किए शर्मनाक और देश विरोधी कृत्य के खिलाफ जनता भाजपा के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी है।
#Congress'sTreasonousActIsUnforgivable #PeopleWillTeachItALessonInThe27thElections:Bhatt #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 20:11 IST
कांग्रेस का देशद्रोही कृत्य अक्षम्य, जनता 27 के चुनाव में सिखाएगी सबक : भट्ट #Congress'sTreasonousActIsUnforgivable #PeopleWillTeachItALessonInThe27thElections:Bhatt #VaranasiLiveNews
