Rudraprayag News: वन विभाग कार्यालय पहुंचे कांग्रेसी, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

वन्य जीवों के हमलों से गुस्साए, सीएम को भेजा ज्ञापनसंवाद न्यूज एजेंसीरुद्रप्रयाग। पर्वतीय जिलों के बढ़ रहे वन्य जीवों के हमलों से गुस्साए जिला कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य वन विभाग कार्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यालय में जिले में वन विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी न होने पर कड़ा आक्रोश जताया गया। इसके बाद जिलाधिकारी और प्रभागीय वनाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। शुक्रवार को कांग्रेस जिला कांग्रेस के सदस्य वन विभाग के कार्यालय पहुंचे और राज्य में लगातार हो रहे वन्यजीवों के हमलों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आगामी महीने में होने वाले विधानसभा के बजट सत्र में एक दिन मानव वन्य जीव संघर्ष पर चर्चा कराने, उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार भालू, बंदरों सुअरों की गणना करने, जानवरों की ओर से मारने या घायल करने पर मुआवजा बढ़ाने, जंगली जानवरों की ओर से नष्ट की गई खेती या जंगली जानवरों के कारण न हो पा रही खेती का मुआवजा वन विभाग की ओर से दिए जाने की मांग की। नारेबाजी करने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप सिंह कंडारी, पूर्व विधायक मनोज रावत, प्रदीप थपलियाल, पूर्व प्रमुख जखोली. हरीश गुसांई ब्लाक अध्यक्ष, अगस्त्यमुनि, ईश्वर सिंह बिष्ट पूर्व जिला अध्यक्ष, महावीर पंवार ब्लाॅक अध्यक्ष जखोली, अवतार सिंह ब्लाॅक ऊखीमठ आदि शामिल थे।

#CongressWorkersReachedTheForestDepartmentOfficeAndRaisedSlogansAgainstTheGovernment. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 15:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rudraprayag News: वन विभाग कार्यालय पहुंचे कांग्रेसी, सरकार के खिलाफ नारेबाजी #CongressWorkersReachedTheForestDepartmentOfficeAndRaisedSlogansAgainstTheGovernment. #VaranasiLiveNews