Hisar: कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया को पुलिस ने उठाया, प्रदर्शन के लिए चंडीगढ़ हुए थे रवाना
कांग्रेस के 25 फरवरी को चंडीगढ़ में प्रस्तावित विधानसभा घेराव-विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने बुधवार की सुबह कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया को उनके घर से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सुबह 5 बजे उनके गांव बहबलपुर स्थित पैतृक आवास से हिरासत में लिया। इसके बाद उनको हिसार सदर थाने लाया गया है। बरवाला विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले भूपेंद्र गंगवा को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूर्व चैयरमेन भूपेंद्र गंगवा बुधवार को जब चंडीगढ़ की ओर निकल रहे थे तो सूरेवाला चौक पर तैनात पुलिस ने उनकी गाड़ी को रुकवा कर उनको हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनकी गाड़ियों को भी जब्त किया है। जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हो रहे हैं।
#CityStates #Hisar #Haryana #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 10:22 IST
Hisar: कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया को पुलिस ने उठाया, प्रदर्शन के लिए चंडीगढ़ हुए थे रवाना #CityStates #Hisar #Haryana #VaranasiLiveNews
