Chandigarh News: कांग्रेस नेता मनु वड़िंग का साइलेंट अटैक से निधन, जिम करना पसंद था

संवाद न्यूज एजेंसीजालंधर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और रियल एस्टेट कारोबारी मनोज मल्होत्रा उर्फ मनु वड़िंग का शुक्रवार तड़के साइलेंट अटैक के कारण निधन हो गया। मात्र 48 साल की उम्र में उनका असामयिक निधन परिवार, कांग्रेसी नेताओं और शहरवासियों के लिए गहरा सदमा लेकर आया। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग 4 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। परिवार ने उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने का प्रयास किया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।मनु वड़िंग कांग्रेस प्रदेश महासचिव के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी थे। राजनीतिक गतिविधियों के अलावा वह रियल एस्टेट व्यवसाय में भी सक्रिय थे। निधन से एक दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर जिम में कसरत करते हुए वीडियो शेयर किया था जो उनके स्वास्थ्य प्रति जागरूक होने को दर्शाता है।निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उनके घर पहुंचे। उनके पारिवारिक सदस्यों और समर्थकों की उपस्थिति में दीप नगर, जालंधर में उनका अंतिम संस्कार संपन्न किया गया। मनु वड़िंग के आकस्मिक निधन पर शहर की सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संस्थाओं ने गहरा दुख जताया। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने इसे कांग्रेस और शहर के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उनकी सादा जीवनशैली और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के बावजूद यह हादसा सभी के लिए एक चेतावनी बन गया कि स्वास्थ्य कभी भी अचानक चुनौती दे सकता है।

#CongressLeaderManuWaddingDiedOfASilentHeartAttack;HeEnjoyedGoingToTheGym. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 30, 2026, 20:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chandigarh News: कांग्रेस नेता मनु वड़िंग का साइलेंट अटैक से निधन, जिम करना पसंद था #CongressLeaderManuWaddingDiedOfASilentHeartAttack;HeEnjoyedGoingToTheGym. #VaranasiLiveNews