Chandigarh-Haryana News: कांग्रेस प्रभारी के फ्रंटल संगठनों को बूथ तक सक्रिय करने के निर्देश

फोटो - - प्रभारी संजय दत्त ने संगठन विस्तार के साथ ही महिला, युवा, किसान और अन्य वर्गों के मुद्दे उठाने पर दिया जोर अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी संजय दत्त ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के सभी फ्रंटल संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।संजय दत्त ने महिला कांग्रेस, सेवादल, इंटक, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, ओबीसी, अनुसूचित जाति, पंचायती राज, सोशल मीडिया, लीगल, ह्यूमन राइट्स, आरटीआई, असंगठित कामगार और विचार विभाग के प्रदेश अध्यक्षों से अलग-अलग चर्चा की। उन्होंने सभी संगठनों को जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर तक विस्तार देने तथा जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।बैठक में महिलाओं, युवाओं, किसानों, मजदूरों, दलितों, पिछड़े वर्गों और सामाजिक रूप से वंचित तबकों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया गया। महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी को महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा, महंगाई, बेरोजगारी और सशक्तिकरण पर जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। वहीं ओबीसी, किसान और अन्य प्रकोष्ठों को अपने-अपने वर्गों की समस्याएं सरकार के सामने प्रभावी ढंग से उठाने और कांग्रेस की नीतियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई।राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांगअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर अयोध्या राम मंदिर में चंदे और चढ़ावे में अनियमितताओं के आरोपों को गंभीर बताते हुए छह सूत्रीय मांगपत्र जारी किया। कांग्रेस ने मांग की कि एसआईटी की रिपोर्ट तत्काल सार्वजनिक करने, मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराने, राम मंदिर ट्रस्ट को भंग करने और अनियमितताओं में शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई गई। साथ ही अब तक मिले चंदे, चढ़ावे, सोने-चांदी और अन्य दान का स्वतंत्र व पारदर्शी ऑडिट कराने का मुद्दा भी उठाया गया। गोहिल ने पीएम नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ने और आस्था के साथ हुए कथित विश्वासघात पर देश से माफी मांगने की भी मांग की।

#CongressIn-charge'sDirectiveToActivateFrontalOrganizationsDownToTheBoothLevel. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 19:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chandigarh-Haryana News: कांग्रेस प्रभारी के फ्रंटल संगठनों को बूथ तक सक्रिय करने के निर्देश #CongressIn-charge'sDirectiveToActivateFrontalOrganizationsDownToTheBoothLevel. #VaranasiLiveNews