आरडीजी पर जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस की सरकार : डॉ. राजीव
जसूर (कांगड़ा)। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आरडीजी के मुद्दे पर जनता को भ्रमित कर रही है। शनिवार को जसूर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित महिला संवाद सम्मेलन के उपरांत पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वित्तीय अनुशासन बनाए रखने और फिजूलखर्ची पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल रही है।सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि आरडीजी का बंद होना केवल हिमाचल के लिए नहीं, बल्कि 21 राज्यों के लिए लिया गया निर्णय है। उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि वे राज्य हित में भाजपा सांसदों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री से मिल सकते हैं, तो हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भी राजनीतिक मतभेद भुलाकर सांसदों के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री से संवाद करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने इस गंभीर विषय पर पहल न करके प्रदेश के हितों को नुकसान पहुंचाया है। यूजीसी से जुड़े सवाल पर सांसद ने स्पष्ट किया कि इस विषय में जेपीसी का गठन हो चुका है और मुद्दों पर विचार किया जा रहा है। इससे पूर्व महिला संवाद सम्मेलन में उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्रीय बजट 2026 की बारीकियों से अवगत करवाया। जिला अध्यक्ष राजेश काका और प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री सीमा चंदेल महाजन ने भी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं।
#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 18:55 IST
आरडीजी पर जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस की सरकार : डॉ. राजीव #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
