Chamoli News: श्रीमद्भागवत कथा का समापन
पोखरी। कांडई चंद्रशिला गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार को समापन हो गया। कथा सुनने और प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आठ अप्रैल से कुंवरी देवी व उनके परिवार की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा व्यास विष्णु प्रसाद किमोठी ने विभिन्न कथाओं का वर्णन किया। कीर्तन मंडल ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। समापन अवसर पर आचार्य रामेश्वर किमोठी, ब्रह्मानंद किमोठी, अनूप किमोठी, संजय किमोठी, पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल, डॉ. रमाकांत यादव, राजेंद्र नेगी, भरत नेगी, डॉ. जगमोहन नेगी, भूपेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
#ConclusionOfTheSrimadBhagwatKatha #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 15, 2026, 17:55 IST
Chamoli News: श्रीमद्भागवत कथा का समापन #ConclusionOfTheSrimadBhagwatKatha #VaranasiLiveNews
