Kullu News: कुल्लू में व्यावसायिक गैस सिलिंडर महंगे, 19 किलो का दाम 3200 रुपये
----फोटो सहित करीब 1000 रुपये की बढ़ोतरी से होटल-ढाबा कारोबार प्रभावित, खाने के दाम बढ़ने के आसारसंवाद न्यूज एजेंसीकुल्लू। पर्यटन सीजन के बीच कुल्लू में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों के दाम में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 19 किलोग्राम का व्यावसायिक सिलिंडर अब 996 रुपये महंगा होकर 3200 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं, पांच किलोग्राम सिलिंडर का दाम 560 रुपये से बढ़कर 825 रुपये हो गया है।इस बढ़ोतरी का सीधा असर जिले के होटल, रेस्तरां, ढाबा संचालकों और अन्य कारोबारियों पर पड़ा है। पहले से ही लागत बढ़ने से जूझ रहे व्यवसायियों की चिंता अब और बढ़ गई है।जानकारी के अनुसार, जिले में व्यावसायिक सिलिंडरों की कुल लागत में लगभग 30 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। इसके चलते आने वाले दिनों में होटलों और रेस्तरां में खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं। कई कारोबारियों ने इसके संकेत भी देने शुरू कर दिए हैं।कुल्लू शहर के सरवरी स्थित स्पिक एन स्पेन इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर राजीव तलवार ने बताया कि नए रेट के अनुसार 19 किलो का व्यावसायिक सिलिंडर 3200 रुपये में मिलेगा, जबकि पांच किलो सिलिंडर की कीमत 825 रुपये तय की गई है। व्यावसायिक गैस के दाम बढ़ने से पर्यटन सीजन में कारोबार पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।बाक्स अगर कच्चा तेल बढ़ रहा है तो सरकार को 100 से 200 रूपये तक इसका रेट बढ़ाना चाहिए था। लेकिन करीब 1,000 रूपये तक महंगा होने से यह ढाबा व रेस्तरां संचालकों की खरीद से बाहर हो गया है। इससे अब खाने की थानी महंगी होगी। -कुलदीप ठाकुर,कारोबारी ---बाक्स छोटे कारोबारियों पर इसका अधिक असर पड़ेगा। इतना अधिक महंगा होने से सिलिंडर की मार ढाबा व रेस्तरां संचालकों के साथ-साथ आम लोगों पर भी पड़ेगा। 19 किलो का 996 रूपये और पांच किलो का 265 रूपये महंगा होना चिंता जनक है। -निदेश कुमार, कारोबारी सिलिंडर---कुलदीपठाकुर।कारोबारी।
#CommercialGasCylindersAreExpensiveInKullu #19KgCostsRs3200. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 02, 2026, 18:11 IST
Kullu News: कुल्लू में व्यावसायिक गैस सिलिंडर महंगे, 19 किलो का दाम 3200 रुपये #CommercialGasCylindersAreExpensiveInKullu #19KgCostsRs3200. #VaranasiLiveNews
