Yamuna Nagar News: कमांडो और अधिकारियों ने किया योग व ध्यान

यमुनानगर। वाहिनी सप्ताह के छठे दिन शनिवार को 9वीं वाहिनी/कोरस, रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ), जगाधरी वर्कशॉप में योग एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बल के अधिकारियों और जवानों में शारीरिक फिटनेस, मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना रहा। कमान अधिकारी कुमार निशांत के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का संचालन सैन्य सहायक संजीव कुमार के नेतृत्व में किया गया। सत्र में अधिकारियों और कमांडो कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।योग सत्र का संचालन करे हुए आयुष विभाग के योग सहायक पिंटू कुमार ने योग के विभिन्न अभ्यासों और उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। वहीं हार्टफुलनेस मेडिटेशन सत्र का मार्गदर्शन हार्टफुलनेस ट्रेनर सुधीर चड्ढा ने किया। उन्होंने ध्यान के माध्यम से मानसिक शांति, एकाग्रता और तनाव प्रबंधन के उपाय बताए। कार्यक्रम में कार्यालय अधीक्षक सुनीलचंद, सभी शाखा प्रभारी, कमांडो निरीक्षक, मंडल निरीक्षक तथा अन्य कार्मिक भी मौजूद रहे और सक्रिय रूप से सहभागी बने। इस अवसर पर कमान अधिकारी कुमार निशांत ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास और कार्यक्षमता को भी मजबूत बनाता है। उन्होंने सभी कार्मिकों को नियमित रूप से योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि वाहिनी सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों का उद्देश्य बल सदस्यों में स्वास्थ्य, अनुशासन, सामूहिक सहभागिता और सकारात्मक सोच को और अधिक सुदृढ़ करना है। योग एवं ध्यान सत्र भी इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण आयोजन रहा। संवाद जगाधरी वर्कशॉप में वाहिनी सप्ताह के तहत योगकेप्रतिजागरूककरतेकमान अधिकारी व कमांडो। स्वयं

#CommandosAndOfficersPracticedYogaAndMeditation. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 01:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: कमांडो और अधिकारियों ने किया योग व ध्यान #CommandosAndOfficersPracticedYogaAndMeditation. #VaranasiLiveNews