Holi 2026: होली पर बाजार रहे गुलजार, हर्बल गुलाल की रही डिमांड; रंगों और मिठाई का करोड़ों का कारोबार

रंगों के त्योहार होली पर बाजार गुलजार रहे। उमंग और उत्साह के बीच इस बार कारोबार ने भी रिकॉर्ड रफ्तार पकड़ी। अनुमान के मुताबिक, आगरा में करीब 25 करोड़ रुपये के रंग, गुलाल और पिचकारियों की बिक्री हुई। मिठाई और चॉकलेट का कारोबार 20 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया। रंग-गुलाल के थोक विक्रेता विनय अग्रवाल ने बताया कि इस बार बाजार में आधुनिक वैरायटी की धूम रही। बच्चों और युवाओं के बीच प्रेशर सिलिंडर, टैंक, बड़ी गन और कलर स्प्रे की जबरदस्त मांग दिखी। सामान्य गुलाल के मुकाबले इस बार प्रीमियम और हर्बल गुलाल की बिक्री अधिक रही। लुहार गली व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप गुप्ता के अनुसार, शहर में लगभग 15 करोड़ रुपये की पिचकारी और 10 करोड़ रुपये के रंग-गुलाल का व्यापार हुआ है। मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ होली की मिठास घोलने के लिए मिठाई की दुकानों पर भी सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें रहीं। मंगलवार देर शाम तक लोग गुझिया, मठरी और चॉकलेट गिफ्ट पैक खरीदते नजर आए। व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष आगरा के मिठाई उद्योग ने शानदार प्रदर्शन किया है और कुल कारोबार 20 करोड़ रुपये के आसपास रहने का अनुमान है।

#CityStates #Agra #AgraNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 03, 2026, 23:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Holi 2026: होली पर बाजार रहे गुलजार, हर्बल गुलाल की रही डिमांड; रंगों और मिठाई का करोड़ों का कारोबार #CityStates #Agra #AgraNews #VaranasiLiveNews