UP: सीएम योगी खुद लगाएंगे पौधा, करेंगे 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ- गोरखपुर में लगेंगे 55 लाख पौधे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार (12 जुलाई) को गोरखपुर से, प्रदेशव्यापी पौधरोपण महायज्ञ - 2026 का शुभारंभ करेंगे। रविवार सुबह वह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के समीप और आरकेबीके के पास ताल रिंग रोड के किनारे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा लगाएंगे। इस अवसर पर जनसभा कर वह प्रदेशवासियों को पौधरोपण महायज्ञ में जिम्मेदारीपूर्वक हिस्सेदारी करने का आह्वान करेंगे। पौधरोपण महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना भी मौजूद रहेंगे। पौधरोपण महाभियान के जरिये प्रदेश सरकार ने इस बार 35 करोड़ पौधरोपण करने का लक्ष्य तय किया है।
#CityStates #Gorakhpur #CityAndState #UpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 11, 2026, 13:39 IST
UP: सीएम योगी खुद लगाएंगे पौधा, करेंगे 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ- गोरखपुर में लगेंगे 55 लाख पौधे #CityStates #Gorakhpur #CityAndState #UpNews #VaranasiLiveNews
