काशी में चुनावी रणनीति साधेंगे योगी: संस्कृत विश्वविद्यालय में जनसभा, बूथ मजबूत करने का मंत्र देंगे सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 अक्तूबर को काशी आएंगे। वह संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान में जनसभा करेंगे। इसकी तैयारियां भाजपा की महानगर इकाई ने पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए ही पार्टी की महानगर इकाई की सोमवार को महानगर कार्यालय में बैठक हुई। महानगर प्रभारी एवं एमएलसी अरुण पाठक ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। चुनाव में रणनीति और बूथ प्रबंधन सफलता की कुंजी है। प्रत्येक पन्ना प्रमुख को सक्रिय करते हुए मतदान केंद्रों पर पार्टी की स्थिति मजबूत करनी होगी। इसका मंत्र मुख्यमंत्री भी देंगे।
#CityStates #Varanasi #CmYogiVaranasiVisit #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 12, 2026, 23:25 IST
काशी में चुनावी रणनीति साधेंगे योगी: संस्कृत विश्वविद्यालय में जनसभा, बूथ मजबूत करने का मंत्र देंगे सीएम #CityStates #Varanasi #CmYogiVaranasiVisit #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #VaranasiLiveNews
