UP News: बरेली में साढ़े तीन घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री योगी, करेंगे समीक्षा बैठक; जानिए पूरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली दौरे का कार्यक्रम रविवार को जारी हो गया। मुख्यमंत्री सोमवार सुबह करीब 10.55 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचें और यहां से 11 बजे राजकीय हेलिकॉप्टर से पीलीभीत रवाना हो गए। वहां जनसभा को संबोधित करने के बाद मुरादाबाद, रामपुर में प्रस्तावित कार्यक्रमों में जाएंगे। मुख्यमंत्री के निजी सचिव राम सूरत सविता की ओर से पीलीभीत, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली के दो दिवसीय दौरे का कार्यक्रम जारी किया गया है। कार्यक्रम के अनुसार, सीएम सोमवार को साढ़े 11 बजे से साढ़े 12 बजे तक पीलीभीत में जनसभा को संबोधित करेंगे और 12.40 बजे हेलिकॉप्टर से मुरादाबाद के लिए रवाना होंगे, जहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे। 30 जून को वह रामपुर पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करने के बाद 12.20 बजे हेलिकॉप्टर से बरेली पुलिस लाइन पहुंचेंगे। दोपहर साढ़े बारह बजे से दो बजे तक सीएम सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग के पुराने और नए कार्यों की समीक्षा करेंगे। दोपहर दो बजे से ढाई बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। यहां से कार द्वारा 3.45 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और राजकीय विमान से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। रामायण वाटिका और जीजीआईसी का कार्यक्रम नहीं सीएम के दौरे की संभावित तिथि सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वे रामायण वाटिका का लोकार्पण और जीजीआईसी में स्थापित की गई पं. राधेश्याम कथावाचक की प्रतिमा का अनावरण कर सकते हैं। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग ने जीजीआईसी और बीडीए ने रामायण वाटिका में तैयारियां पूरी कर ली थीं, लेकिन सीएम के कार्यक्रम में इन दोनों जगहों को स्थान नहीं मिला है।
#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #CmYogi #YogiAdityanath #Bjp #CmYogiAdityanath #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 11:19 IST
UP News: बरेली में साढ़े तीन घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री योगी, करेंगे समीक्षा बैठक; जानिए पूरा कार्यक्रम #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #CmYogi #YogiAdityanath #Bjp #CmYogiAdityanath #VaranasiLiveNews
