सीएम योगी का अफजाल पर निशाना: बोले- जहां का सांसद अवैध लाइसेंस बनवाने में व्यस्त, वहां के भगवान ही मालिक
Ghazipur News: गाजीपुर में सीएम योगी ने सपा सांसद अफजाल अंसारी पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां के सांसद अवैध शस्त्र लाइसेंस बनवाने में व्यस्त, वहां के भगवान ही मालिक हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में यूपी में सब चंगा है, नो दंगा। दंगाई अब जेल में हैं। माफिया किसी के नहीं होते, ये समाज का खून चूसते हैं। ये कब्र में जाकर फातिया पढ़ने वाले लोग हैं। इसलिए डबल इंजन की सरकार ने पहले ही दिन तय किया था दंगाइयों को मिट्टी में मिलाने का काम किया जाएगा। दंगा करने वाले आज मिट्टी में दफन हो गए हैं अब माफिया किसी भी बेटी की तरफ नजर उठाने से पहले डरते हैं। उन्हें पता है कि कहीं मिट्टी में दफन होना पड़ेगा। इसे भी पढ़ें;समरसता संकल्प अभियान: काशी से भाजपा का ओबीसी-दलित राजनीति के नए नैरेटिव साधने का सबसे बड़ा आयोजन
#CityStates #Varanasi #Ghazipur #UttarPradesh #CmYogiInGhazipur #AfzalAnsari #GhazipurNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 30, 2026, 12:08 IST
सीएम योगी का अफजाल पर निशाना: बोले- जहां का सांसद अवैध लाइसेंस बनवाने में व्यस्त, वहां के भगवान ही मालिक #CityStates #Varanasi #Ghazipur #UttarPradesh #CmYogiInGhazipur #AfzalAnsari #GhazipurNews #VaranasiLiveNews
