गोरखपुर: आईजीआरएस की गलत रिपोर्ट पर भड़के सीएम योगी, अधिकारियों को कार्रवाई के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि हर समस्या का प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। कुछ लोगों ने आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) पोर्टल पर गलत रिपोर्ट लगाए जाने की शिकायत की जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पर गलत रिपोर्ट लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में समस्या सुनते हुए लोगों को भरोसा दिया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान देकर समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराया जाए।

#CityStates #Gorakhpur #Igrs #CmYogi #GorakhpurNews #JanataDarshan #UttarPradeshGovernment #FalseReports #AdministrativeAction #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 08:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




गोरखपुर: आईजीआरएस की गलत रिपोर्ट पर भड़के सीएम योगी, अधिकारियों को कार्रवाई के दिए निर्देश #CityStates #Gorakhpur #Igrs #CmYogi #GorakhpurNews #JanataDarshan #UttarPradeshGovernment #FalseReports #AdministrativeAction #VaranasiLiveNews