हर घर तिरंगा: सीएम योगी आगे-आगे, तिरंगा थामे गोरखपुर पीछे-पीछे...सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जोश
हाथों में तिरंगा, सिर पर तिरंगे की टोपी और जुबां पर भारत माता की जय। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। नगर निगम से शुरू हुई यात्रा के दौरान सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही। दुकानदारों से लेकर राहगीर और रेलवे स्टेशन के यात्री तक इस पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते नजर आए। नगर निगम परिसर से सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा शुरू हुई। उनके साथ सांसद रविकिशन, मेयर डॉ मंगलेश, सभी विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी चल रहे थे। यात्रा 11:36 बजे रेलवे स्टेशन स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा शुरू होने से पहले ही नगर निगम परिसर में बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे थे।
#CityStates #Gorakhpur #TirangaYatra #UpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 12:13 IST
हर घर तिरंगा: सीएम योगी आगे-आगे, तिरंगा थामे गोरखपुर पीछे-पीछे...सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जोश #CityStates #Gorakhpur #TirangaYatra #UpNews #VaranasiLiveNews
