यूपी को पहली स्लीपर वंदे भारत की सौगात: बनारस से दिल्ली का सफर होगा हाईटेक, आज योगी-अश्विनी दिखाएंगे हरी झंडी

देश की दूसरी और यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव बनारस रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 16 कोच और 823 सीट वाली यह ट्रेन उद्घाटन के दिन शाम 4:30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 8 से रवाना होगी। आधी रात बाद 2 बजे दिल्ली पहुंचेगी। पहले दिन इस ट्रेन से रेलवे अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजनों के साथ कुछ स्कूली छात्र प्रयागराज और कानपुर तक का सफर करेंगे। शनिवार को ही बनारस से प्रयागराज रामबाग, वाराणसी से राजातालाब और प्रयागराज रामबाग से औड़िहार तक चलने वाली मेमू ट्रेन को भर रवाना किया जाएगा। बनारस से नई दिल्ली तक चलने वाली स्लीपर वंदे भारत के उद्घाटन के लिए नई दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर सहित कई जगहों से रेलवे के अधिकारी भी शुक्रवार को बनारस पहुंच गए। इधर, बनारस रेलवे स्टेशन पर मंच बनकर तैयार हो गया है। उद्घाटन के समय जनप्रतिनिधियों के साथ ही कुछ विशिष्ट जनों सहित 200 से अधिक लोग शामिल होंगे। उद्घाटन के बाद यह ट्रेन आम यात्रियों के लिए कब से शुरू होगी, इस बारे में अभी रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि दीपावली से पहले ही इसका संचालन शुरू हो जाएगा। इससे त्योहारी सीजन में लोगों को घर आने में सहूलियत होगी।

#CityStates #Varanasi #SleeperVandeBharatVaranasiToDelhi #VaranasiNews #VandeBharatVaranasi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 30, 2026, 20:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी को पहली स्लीपर वंदे भारत की सौगात: बनारस से दिल्ली का सफर होगा हाईटेक, आज योगी-अश्विनी दिखाएंगे हरी झंडी #CityStates #Varanasi #SleeperVandeBharatVaranasiToDelhi #VaranasiNews #VandeBharatVaranasi #VaranasiLiveNews