सीएम यादव की प्रदेशवासियों से अपील: 14 जून को ऑनलाइन योग सत्र से जुड़ें; विकसित भारत के निर्माण में दें योगदान

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ और संतुलित जीवन का मार्ग दिखाया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 7वें काउंटडाउन कार्यक्रम के तहत भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा 14 जून को सुबह 6:30 बजे से 7:35 बजे तक विशेष ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़कर स्वस्थ, जागरूक और निरोग समाज का निर्माण करना है। ये भी पढ़ें-Bhopal:ईरानी डेरे में ईनामी बदमाशों का था डेरा, दोनों हुए गिरफ्तार; एक पर 24 तो दूसरे पर दर्ज है 15 FIR प्रधानमंत्री मोदी ने योग को बनाया वैश्विक जन-आंदोलन डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज एक वैश्विक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का माध्यम है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, विद्यार्थियों, शासकीय सेवकों और सामाजिक संगठनों से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में इस ऑनलाइन योग सत्र में भाग लें और योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। ये भी पढ़ें-MP Rajya Sabha:एमपी की तीन सीटों पर BJP के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, रिटर्निंग अफसर ने सौंपा प्रमाण पत्र मिस कॉल देकर कराएं पंजीयन ऑनलाइन योग सत्र से जुड़ने के लिए आयुष मंत्रालय ने टोल-फ्री नंबर 18003157008 जारी किया है। इच्छुक नागरिक इस नंबर पर मिस कॉल देकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। ये भी पढ़ें-भोपाल त्विषा मौत मामला:जेल में 'द प्रेग्नेंट किंग' पढ़ती मिलीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग ने की मुलाकात 'घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग' का संकल्प मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नागरिक 'घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग' के संकल्प के साथ इस अभियान से जुड़ें और हर घर योग के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मध्यप्रदेश और विकसित भारत के निर्माण में योग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और इसमें हर नागरिक का योगदान आवश्यक है।

#CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #Dr.MohanYadav #InternationalDayOfYoga #YogaSession #MinistryOfAyush #PrimeMinisterNarendraModi #ViksitBharat #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 13:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सीएम यादव की प्रदेशवासियों से अपील: 14 जून को ऑनलाइन योग सत्र से जुड़ें; विकसित भारत के निर्माण में दें योगदान #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #Dr.MohanYadav #InternationalDayOfYoga #YogaSession #MinistryOfAyush #PrimeMinisterNarendraModi #ViksitBharat #VaranasiLiveNews